मुंबई। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ने अपनी रिलीज़ के पांच दोनों में 39 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
हितेश केवल्य के निर्देशन में बनी समलैंकिक लव स्टोरी शुभ मंगल ज़्यादा सावधान की कमाई में पांचवे दिन गिरावट आई। मंगलवार को कलेक्शन 3 करोड़ 7 लाख रूपये रहे। अब तक फिल्म ने 39 करोड़ 60 लाख रूपये बटोर लिए हैं।
इस फिल्म को पहले दिन 9 करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था। इसी फिल्म के साथ विक्की कौशल की फिल्म भूत भी रिलीज़ हुई थी जिसने पहले दिन 5 करोड़ 10 लाख रूपये की कमाई करने के बाद अब तक 20 करोड़ 78 लाख रूपये जोड़ लिए हैं।
पुरुष समलैंगिकता की वकालत करती शुभ मंगल सावधान की कहानी बनारस में रहने वाले त्रिपाठी परिवार की है जो एक मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार है। इस परिवार के लड़के अमन को कार्तिक से प्यार हो जाता है और जब यह बात घरवालों को पता चलती है तो पूरा परिवार पूरी तरह से हिल जाता है।