मुंबई | इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल Anushka Sharma और विराट कोहली ने आज अपने सभी प्रशंसकों को एक सरप्राइज़ दिया जब उन्होंने यह बात शेयर की कि उनके घर जल्दी ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है |अपने बंडल ऑफ़ जॉय के आगमन की घोषणा करते हुए, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया ” और फिर हम तीन थे , जनवरी 2021 में आ रहा है| ”
पोस्ट में अनुष्का एक काले और सफेद पोल्का डॉट ड्रेस में विराट के साथ शानदार दिख रही है और अपना बेबी बंप फ्लांट करती दिखाई दे रही है |पोस्ट को देख कर ऐसा लग रहा है कि अनुष्का 4 मंथ प्रेगनेंट है |
अनुष्का ने भी इसी पोस्ट को अपने पर इन्स्टा अकाउंट पर शेयर किया |इस खबर को शेयर करते ही उन्हें ना केवल उनके फेंस बल्कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस बात की बधाई दी | विराट कोहली वर्तमान में UAE में हैं, जहां उन्होंने आईपीएल 2020 में भाग लेने के लिए यात्रा की है। भारतीय प्रीमियर लीग से पहले लोकप्रिय भारतीय कप्तान क्वार्नटाइन हैं |
वैसे गौरतलब है कि लंबे समय तक अनुष्का शर्मा को कई बार गर्भावस्था की अफवाहों का सामना करना पड़ा है। गर्भावस्था की बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए, अनुष्का ने पिछले साल फिल्मफेयर से कहा था, “हाँ। अगर आप शादी कर चुके हैं, तो लोग पूछते हैं कि क्या वह गर्भवती है? उन्हें हमेशा कुछ ऐसा कहना पसंद होता है जैसा वास्तव में कुछ भी नहीं है।”
Anushka Sharma और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए थे। 2018 में उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ के बाद, अनुष्का शर्मा ने किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अभिनेत्री फेमिली प्लान कर रही हैं |
वैसे हाल ही में Kareena Kapoor Khan और सैफ अली खान ने भी एक शानदार सरप्राइज़ दिया जब उन्होंने घोषणा की कि जल्दी ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है |
कपल ने एक ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी किया और कहा “हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान शामिल होने वाला है | हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद |
करीना और सैफ 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2016 में वह तैमूर के माता-पिता बने। साढ़े तीन साल का यह बच्चा आज पेपराजी का काफी चहेता है |