मुंबई | Bigg Boss 14 के आगामी एपिसोड में, घर की लड़कियां, रुबीना दिलैक, निक्की तम्बोली, जैस्मीन भसीन, पवित्रा पुनिया सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रेन डांस करते हुए दिखाई देंगी। वैसे तो सिड सभी के साथ डांस का मज़ा ले रहे थे वैसे तो हर लड़की ने सिद्धार्थ के साथ डांस किया मगर निक्की तम्बोली और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री ने छोटे परदे पर आग लगा दी |
प्रोमो में, नृत्य के अलावा, यह भी दिखाया गया था कि पूरा घर निक्की तम्बोली के खिलाफ है, क्योंकि वे अभी तक उन 7 आवश्यक चीजों पर निर्णय लेने में असमर्थ हैं जो उन्हें सीनियर हिना खान से चाहिए। निक्की अडिग है और उसे 2 आइटम चाहिए। सीनियर गौहर खान का कहना है कि जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता, प्रतियोगियों को भोजन नहीं मिलेगा। पवित्रा पुनिया कहती हैं कि अगर उन्हें भूख लगती है, तो वह खायेंगी चाहे कुछ भी हो |
अन्य कार्यों में से एक में, गर्ल्स को गार्डन एरिया में अपनी अपनी ट्रे में रखे कोक ग्लासेज को बचाने के लिए लड़ते देखा जा सकता है और एक दुसरे पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है|
इसके बाद,इसी बीच बिग बॉस ने एक शर्त रख दीं। जिसके चलते अभिनव की कमाई इम्यूनिटी दाव पर लग गईं। उन्हें टास्क में जीती इम्यूनिटी के बदले एक बेहतरीन ऑफर दिया गया है ,जिसमें वे अपनी वाइफ रुबीना को घर के अंदर ला सकते हैं।
अब देखना है कि अभिनव अपने खेल में कितना एक्सपर्ट है वे नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बाहर रहना पसंद करेंगे या अपनी पत्नी के लिएइम्यूनिटी छोड़ कर रुबीना को घर में एंट्री दिला देंगे। बिग बॉस के इस सवाल पर घर का पूरा माहौल बदल गया। अभिनव और रुबीना के आंखो से आसू झलकते हुए दिखे।