Saroj Khan Birth Anniversary : मास्टर ने गले में काला धागा बांध दिया… और हो गई थी शादी

0
925
Saroj Khan
Saroj Khan

BolBolBollywood.com स्पेशल स्टोरी, मुंबई। 22 नवंबर 1948 को मुंबई में मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान का जन्म हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री में 2000 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ करने का रिकॉर्ड कायम किया है। उन्हें तीन बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है। संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब के यादगार आइटम सॉन्ग एक-दो-तीन और साल 2007 में आई फिल्म जब वी मेट के सॉन्ग ये इश्क… के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेस को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, करीना कपूर जैसी दिग्गज एक्ट्रेस ने उन्हें डांस सिखाने के कारण अपना गुरु माना है। इसी साल 3 जुलाई को उनका देहांत हो गया।

13 साल की उम्र में शादी
केवल 3 साल की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म नजराना में श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। उन्होंने कोरियोग्राफर बी। सोहनलाल से ट्रेनिंग ली थी। बतौर कोरियोग्राफर सरोज खान की मुख्य फिल्मों में चांदनी, तेजाब, मिस्टर इंडिया, नगीना, थानेदार और बेटा हैं। सरोज खान ने 13 साल की उम्र में अपने पहले मास्टर बी। सोहनलाल से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था। उन्होंने 43 साल के बी। सोहनलाल से शादी की थी। सोहनलाल की यह दूसरी शादी थी। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं स्कूल में पढ़ती थी। उसी दौरान मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया और मेरी शादी हो गई। सरोज से शादी के समय सोहनलाल ने अपनी पहली शादी की बात नहीं बताई थी।

देश विभाजन के बाद पाकिस्तान से आया था परिवार
देश के विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। उनका असली नाम निर्मला नागपाल है, उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। 1963 में सरोज खान के बेटे हामिद का जन्म हुआ, जिन्हें अब राजू के नाम से जाना जाता है। अपने पहले बेटे के जन्म के बाद सरोज अपने पति सोहनलाल की पहली शादी के बारे में बता चला। सोहनलाल ने सरोज खान के दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां बढ़ती गईं। काबिलेतारीफ बात यह है कि सरोज खान ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की है।

माधुरी पर फिल्माए ‘एक..दो..तीन..चार….’
माधुरी दीक्षित के कई गानों को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसमें साल 1988 में आई फिल्म तेजाब का गाना ‘एक..दो..तीन..चार..’ काफी फेमस हुआ था। माधुरी दीक्षित के साथ सरोज खान की जोड़ी ने न जाने कितने ही गानों पर धमाल मचाए हैं। धक धक करने लगा से लेकर डोला रे और तबाह हो गए हम, कई मशहूर डांस नंबर्स माधुरी पर ही फिल्माए गए जिन्हें सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।

ऐश्वर्या के साथ भी हिट रही जोड़ी
सरोज खान और ऐश्वर्या की जोड़ी भी हिट थी। ‘बरसो रे मेघा मेघा’ को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। दोनों ने ताल, इरुवर, और प्यार हो गया, देवदास, कुछ ना कहो में काम किया है।

सरोज खान-श्रीदेवी
श्रीदेवी के साथ सरोज खान ने कई हिट नंबर्स दिए हैं। श्रीदेवी के साथ सरोज ने नगीना, निगाहें: नगीना पार्ट 2, चालबाज, मिस्टर इंडिया, चांदनी में काम किया है। श्रीदेवी के मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं, चांदनी ओ मेरी चांदनी काफी हिट हुए थे।