अब क्राइम पेट्रोल होस्ट कर रही हैं Divyanka Tripathi,कहा -“जाग जाग नारी तू”

0
846
Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi

मुंबई | क्राइम पेट्रोल सतर्क-वूमेन अगेंस्ट क्राइम के निर्माताओं ने होस्ट के रूप में Divyanka Tripathi के साथ अपना पहला प्रोमों और एपिसोड रिलीज़ कर दिया है | अभिनेत्री, जो पहले टेलीविजन शो ये है मोहब्बतें में मुख्य भूमिका में थी, अब शो की इस श्रृंखला में होस्ट की भूमिका निभा रही है |

दिव्यंका के पति अभिनेता-पति विवेक दहिया ने इस शो के प्रोमो को साझा किया और लिखा: “नारी शक्ति को एकजुट करने का समय! क्राइम पेट्रोल | होस्ट की भूमिका निभाते हुए दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के साथ और भी बेहतर हो गया। रात 11 बजे @sonytvofficial पर ट्यून करें। “

वीडियो में, होस्ट दिव्यंका त्रिपाठी एक सादे गुलाबी सलवार सूट में नजर आ रही हैं और एक गान के साथ रैप करती हैं जो महिलाओं को उनकी ताकत के बारे में जगाता है। वह कहती है, “जाग जाग नारी तू,आग आग नारी तू|”,

यह श्रृंखला भारत में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के एपिसोड दिखाएगी।दिव्यंका ने सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्टर भी शेयर किया और लिखा: “अपराध को रोकने का ये भी है एक इलाज़,घबराओं मत और उठाओ आवाज़ ,एक औरत का वार अब हर औरत पर भार ,थामिए आप भी हमारा हाथ और जुड़िये मेरे साथ ,क्राइम पेट्रोल सतर्क की नयी पेशकश |वुमेन अगेंस्ट क्राइम में रात 11 बजे से ,सिर्फ सोनी टीवी पर |