मुंबई | जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर, मोहित सूरी की एक विलेन सीक्वल में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा 11 फरवरी, 2021 को की गई थी। फिल्म का शीर्षक Ek Villain Returns रखा गया है| फिल्म में , दिशा पटानी और तारा सुतारिया प्रमुख महिला होंगी ।
फिल्म के शीर्षक के साथ, रिलीज़ की तारीख की घोषणा की गई – 11 फरवरी, 2022।घोषणा पोस्टर को साझा करते हुए, जॉन अब्राहम ने लिखा, “इस कहानी का हीरो, खलनायक है! #EkVillainReturns, 11 फरवरी, 2022।”
एक विलेन रिटर्न्स का निर्माण भूषण कुमार और एकता कपूर द्वारा किया जा रहा है।इस फिल्म के पहले भाग में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर थे|फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सामान सराहना मिली थी |