मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मोहित चड्ढा (Mohit Chadda) की अपकमिंग मूवी ‘फ्लाइट’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज जोशी ने किया है। बुधवार 17 फरवरी को रिलीज हुए इस पोस्टर में मोहित चड्डा प्लेन की एक बेल्ट को थामे नजर आ रहे हैं। मोहित चड्ढा के अलावा फिल्म में पवन मल्होत्रा, जाकिर हुसैन, विवेक वासवानी, शिबानी बेदी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज करने की तैयारी है।
दरअसल, जैसे ही यह मोशन पोस्टर जारी हुआ सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर रिएक्शन सामने आए है। इसमें देखा जा सकता हैं कि मोहित चड्ढा प्लेन की बेल्ट पकड़े दिखाई दे रहे हैं। जिसके बैकग्राउंड में एक डायलॉग सुनाई देता है- ‘अभी मरने का मूड नहीं है।’
दरअसल, इस फिल्म से जुड़ी अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म प्लेन क्रैश पर आधारित है। इसमें एक ऐसे फंसे शख्स की कहानी है जो हर किसी को दहला देगी। फिल्म में प्लेन क्रैश होने के बाद के घटनाक्रम को दिखाया जाएगा। जिस दिन प्लेन क्रैश होता है। फ्लाइट 815 को आदित्यराज उड़ा रहे होते हैं। यह प्लेन जंगल में क्रैश हो जाता है।
इस कहानी की खास बात यह है कि इसमें एक को छोड़कर कोई नहीं बचता लेकिन इस प्लेन क्रैश में सिर्फ एक आदमी बचता है जिसका नाम रणवीर मल्होत्रा है। मोहित रणवीर मल्होत्रा की भूमिका में है।