मुंबई। अगर आप स्टार प्लस पर जारी टीवी शो ईमली के अभिनेता गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) के फैन है तो यह खबर आपके लिए हैं। जी हां, गश्मीर जल्द एक नए प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। दरसअल, गश्मीर एक मराठी फीचर फिल्म में एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। गश्मीर ने जब से हिंदी टेलीविजन उद्योग में कदम रखा है उनके अभिनय ने रातोंरात लाखों की संख्या में फैन फालोइंग खड़ी कर दी। इमली (Imlie) में उनके अभिनय का कमाल यह है कि वे अब फिल्मों की तरफ रूख कर चुके हैं।
गश्मीर महाजनी की इस आगामी मराठी फिल्म में मृणमयी गोडबोले भी दिखाई देगी। फिल्म का नाम लाग्नाचा लाइसेंस है और यह श्री कृपा प्रोडक्शन के बैनर तले है। लाग्नाचा लाइसेंस एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म मयूर शिंदे द्वारा निर्देशित की जाएगी। हिन्दी टीवी शो इमली से पहले गश्मीर मराठी टेलीविजन और सिनेमा में जाना पहचाना नाम है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 2010 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘मुस्कुरा के देख जरा’ से की थी।
इसके बाद उन्होंने फिर उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया और हालांकि इस बीच वे चार साल तक मुंबई में पृथ्वी थिएटर में अभिनय करते हुए। रंगमंच में रमे रहने के दौरान उन्होंने उन्होंने मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। इसके बाद फिर उनकी जोरदार उनकी वापसी हुई है। बहरहाल अभी फिल्म के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी सामने आना बाकी है।
दूसरी ओर, मृणमयी गोडबोले एक जानी-मानी मराठी अभिनेत्री हैं। परेश मोकाशी द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘ची वा ची साउ का’ में उनकी भूमिका के लिए उन्हें जमकर सराहना मिली है।