मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी ने अपनी आगामी फिल्म मुम्बई सागा की रिलीज डेट के ऐलान के अगले दिन 24 फरवरी को टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म में बॉम्बे से मुंबई में तब्दील होने की कहानी है। ासंजय गुप्ता ने अपनी इस फिल्म ‘मुंबई सागा’ का टीजर रिलीज करते हुए लिखा है कि, ‘जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और गलियों में वायलेंस का राज था।’ उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की कथा के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए। मुंबई सागा फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।’
टीजर रिलीज के कुछ घंटे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, ‘2020 को कभी नहीं भूलेंगे। यह साल डर और अनिश्चितता भरा रहा है। लेकिन जो बात इसे अविस्मरणीय बनाती है वह है मुंबई सागा की पूरी टीम की मेहनत। हमने अथक प्रयास से यह काम किया है और आज हम अपने दर्शकों के साथ पहली झलक साझा करेंगे। जिनके लिए हमने यह सब किया।’
इससे पहले मंगलवार दोपहर 23 फरवरी को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए घोषणा की गई थी कि उनकी फिल्म मुंबई सागा का टीजर 24 फरवरी जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं इन सितारों ने एक टीजर पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा है कि फिल्म को सिनेमाघरों में 19 मार्च 2021 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म से जुड़े स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि, साल की सबसे बड़ी गाथा के लिए तैयार हो जाओ। मुंबई सागा का कल टीजर आउट होने जा रहा है। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम अपने हाथों में दो आॅटोमेटेड गन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं