मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutt) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह एक शादी में अपने दोस्तों के साथ डॉन्स करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में दिव्या पिंक साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही है। उन्होंने मंगलवार को इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। साथ ही अपने चाहने वालों से पूछा भी है कि ‛इस पिंक साड़ी में कौन है?’ देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। करीब घंटे में ही 19 हजार से अधिक लाइक मिल गए। साथ ही बड़ी संख्या में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी दिव्या दत्ता ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1994 में फिल्म ‛इश्क में जीना इश्क में मरना’ से की थी। इसके इतने सालों बाद भी फिल्मों में भले ही सह कलाकार की भूमिका में नजर आती हों, लेकिन उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया जाता रहा है। दिव्या ने न केवल हिंदी बल्कि अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु सहित भाषाओं में काम किया है। अब तक देखा जाए तो उन्होंने अपने कॅरियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।
दरअसल दिव्या की मां डॉ. नलिनी दत्ता एक सरकारी अधिकारी थीं। बॉलीवुड में आने से पहले दिव्या पंजाब के रीजनल टीवी कमर्शियल्स के लिए मॉडलिंग किया करती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने लीजा रे और आफताब शिवदासानी की फिल्म ‘कसूर’ में लीजा रे की आवाज की डबिंग भी की थी। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में साल 1977 में हुआ था। वह एक पंजाबी हिंदू परिवार में संबंध रखती हैं। दिव्या दत्ता जब सात साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था।