
मुंबई। बॉलीवुड के टेलेंटेड अभिनेता आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) ने 2021 ब्रिटिश एकेडमी आॅफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) अवार्ड्स में मुख्य अभिनेता का नामांकन हासिल किया है। रामिन बहारानी की द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए यह नामांकन मिला है। आपको बता दें कि इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की नामांकन सूची मंगलवार 9 मार्च को घोषित की गई है।
द व्हाइट टाइगर में आदर्श गौरव ने बलराम नाम के एक ड्राइवर की भूमिका निभाई थी। जिसमें वह देश में सालों से चल रही एक सोच के तहत हुए उत्पीड़न के खिलाफ विद्रोह करता है और द व्हाइट टाइगर के रूप में अपना साम्राज्य बनाता है। अभिनय श्रेणी में गौरव के नामांकन के अलावा द व्हाइट टाइगर के लेखक-निर्देशक रामिन बहारानी ने भी एडाप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नामांकन अर्जित किया है।
बहारानी ने नेटफ्लिक्स फिल्म के लिए इसी नाम के अरविंद अडिग () के 2008 के पुरस्कार विजेता उपन्यास को फिल्म के रूप में परिवर्तित किया। जिसमें इंटरनेशनल सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव प्रमुख भूमिकाओं थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी एवा दुवेर्ने के साथ निर्माता थी। इस नामांकन के बाद गौरव उन अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह नामांकन हासिल हुए है। इनमें सूरज शर्मा और अनुपम खेर जैसे भारतीय अभिनेता शामिल है। इन्हें भी बाफ्टा अवार्ड्स में नामांकन मिल चुका है।
द व्हाइट टाइगर को बाफ्टा को सात श्रेणियों में नामांकित किया गया था। जिसमें प्रियंका चोपड़ा के लिए सहायक अभिनेता (महिला) के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन, प्रियंका चोपड़ा इस नामांकन की अंतिम सूची में जगह नहीं बना सकी। बाफ्टा पुरस्कार समारोह का आयोजन 11 अप्रैल को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया जाएगा।