मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया हैं कि वह और उनके पति निक जोनास 93वें ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेशन का ऐलान करने वाले हैं। वीडियो में प्रियंका ने बताया कि वे जल्द 93 ऑस्कर अवार्ड में नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले हैं। प्रियंका कहती है कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं, मुझे बताए बिना हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं। तभी प्रियंका के पीछे खड़े निक जोनास कहते हैं कि आप पहले ही सबको बता चुकी हैं।
फिर प्रियंका बोलती है कि, हम ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले हैं, हमें लाइव देखे। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने एकेडमी को टैग करते हुए लिखा कि, ‛क्या कोई चांस है कि मैं ऑस्कर नॉमिनेशंस के अनाउंसमेंट अकेले करूं? इसके बाद उन्होंने लिखा, मजाक कर रही हूं।’
प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि 15 मार्च सोमवार को 5 बजकर 19 मिनट पर हम ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा करने को लेकर उत्साहित हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) में दिखाई दी थी। यह साल 2021 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक थी। जिसने दुनिया भर के दर्शकों से प्रशंसा हासिल की थी। आपको बता दें कि ‛द व्हाइट टाइगर’ (The White Tiger) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की गई थी। इसका निर्देशन रमिन बहारानी द्वारा किया गया है और यह बुकर पुरस्कार विजेता अरविंद अडिग के इसी नाम (The White Tiger) पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक अमीर भारतीय परिवार के महत्वाकांक्षी ड्राइवर की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह गरीबी से बाहर निकलने और बिजनेस मैन बनने के लिए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करता है। फिल्म में अपने शक्तिशाली प्रदर्शन के दम पर राजकुमार राव ने न केवल दर्शकों बल्कि आलोचकों को भी प्रभावित किया है।