मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता असीम रियाज (Asim Riaz) ‘मोस्ट गूगल्ड स्टार’ की सूची में शामिल हो गए है। वे गूगल की सूची में सबसे अधिक खोजी जाने वाली हस्तियों में से हैं। इसके बाद अब उनका स्थान कैथरीन लैंगफोर्ड और हांडे एरसेल जैसे अंतर्राष्ट्रीय सितारों में शामिल हो गया हैंं। रिपोर्ट के अनुसार 4.8 प्रतिशत लोग प्रति दिन उन्हें गूगल पर सर्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर असीम रियाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्हें गूगल पर उनके फैन्स द्वारा काफी सर्च किया जाता है। सिर्फ भारत में ही नहीं आसिम के विदेशों में भी कई प्रशंसक हैं। उसे दुनिया भर से अपने चाहने वालों का प्यार मिलता है।
आपको बता दें कि मॉडल-अभिनेता रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में भाग लेने के बाद सुर्खियों में आए। जिसमें उन्होंने रनर-अप पोजीशन हासिल की थी। बिग बॉस के बाद असीम ने कुछ म्यूजिक वीडियो पर काम किया और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे। यही नहीं असीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे नियमित रूप से पोस्ट साझा करके अपने प्रशंसकों और अनुयायियों से रूबरू होते रहते हैं।