मुंबई। कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद अपना उपचार करा रहे अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उनकी फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (ISL) जीत लिया है। इस मौके पर रणबीर की मां नीतू कपूर ने मैच में भाग लिया और टीम की जीत पर बधाई दी। साथ ही नीतू कपूर खुद मैदान पर गई और सेलिब्रेशन में शामिल हुई। साथ ही उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो साझा किए है।
यही नहीं, रणबीर की इस जीत को लेकर न केवल नीतू कपूर बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी खुश दिखाई दी। उन्होंने भी मुंबई सिटी एफसी को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट की है। आलिया ने जीत पर नीतू कपूर के पोस्ट को साझा करते हुए, आलिया ने लिखा चैंपियंस। यह पहली बार है जब मुंबई सिटी एफसी आईएसएल चैंपियन बनी है। वे लीग चरण में तालिका में शीर्ष पर रहने वाली बेंगलुरु के बाद केवल दूसरी टीम हैं। रणबीर कपूर को अक्सर अपनी शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर अपनी टीम के मैचों में भाग लेते देखा गया है।
बहरहाल, वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अभिनेता रणबीर कपूर के लिए यह पूरा साल व्यस्तता भरा है। साल 2021 में उनकी कही बहु प्रतीक्षित फिल्में आने वाली है। रणबीर के पास अभिनेता संजय दत्त स्टारर फिल्म शमशेरा का शेड्यूल जून में शुरू होने की संभावना है। जिसके बाद वह एनिमल की तैयारी में जुट जाएंगे। यह सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा द्वारा बनाई जा रही है। बहरहाल, अभी उनके चाहने वाले जल्द उनके कोरोना से रिकवर होने की दुआएं कर रहे हैं।