BolBolBollywood, स्पेशल, स्टोरी, मुंबई। बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) का दीवार फिल्म में बोला गया डॉयलॉग कौन भूल सकता है… जिसमें वे बेहद भावुक अंदाज में कहते दिखाई देते हैं ‘मेरे पास मां है’। 1975 में आई इस फिल्म को हिट कराने में इस एक संवाद योगदान किसी से छिपा नहीं है। शशि कपूर ने जिस अंदाज और सिचुएशन में यह संवाद कहा वह कालजयी बन गया। आज भी जब दो भाईयों के बीच पैतृक संपत्ति का विवाद होता है। तब कही न कही से यह संवाद उभरकर सामने ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता है।
हकीकत कहे तो जमीन-जायदाद के हिस्से-बंटबारों में ‘मां’ को बोझ समझने वाले भारतीय समाज को इस एक संवाद ने ऐसा झकझोरा कि आज भी जब कभी पिता की मृत्यु के बाद ‘मां किसके हिस्से में आएगी’ वाला सवाल उठता है तो हर कोई यह कहने को बेताब हो जाता है ‘उसके पास मां है।’ लोगों के जेहन में शशि कपूर का यह संवाद हमेशा मौजूद था, है और रहेगा।
दरअसल, इसका जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज यानि 18 मार्च को अभिनेता शशि कपूर(Shashi Kapoor)का बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 1938 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। भले ही शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे अपने बेजोड़ अभिनय से हमारे दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगे। पृथ्वीराज के चार बच्चों में शशि कपूर सबसे छोटे थे और उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था।
5 साल बड़ी जेनिफर से रचाई शादी
शशि कपूर (Shashi Kapoor) की पर्सनल लाइफ काफी चर्चित रही। दरअसल, उन्होंने थियेटर ग्रुप लेकर भारत आए गोदफ्रें कैंडल की बेटी से शादी कर ली। इसके लिए वे उनके ग्रुप में भी शामिल हो गए थे। यही नहीं जब शशि कपूर 20 साल के थे तब जेनिफर उनसे पांच साल बड़ी थी। इससे उन्हें तीन संतानें हैं। इसके बाद इन दोनों ने दुनियाभर में कई यात्राएं की। यही नहीं उन्होंने 10 से अधिक हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
ऐसे दिल दे बैठें थे
शशि कपूर (Shashi Kapoor) और उनकी पत्नी जेनिफर से जुड़ा एक किस्सा अक्सर याद किया जाता है। दरअसल बात 1956 की है। तब जेनिफर कैंडल नाटक ‘दीवार’ देखने रॉयल ओपेरा हाउस पहुंची थीं और वह अपने दोस्त के साथ चौथी पंक्ति में बैठी थी तभी 18 साल के शशि कपूर ने नाटक शुरू होने से पहले एकाएक पर्दे से झांका और उनकी नजर एक बेहद खूबसूरत लड़की जेनिफर पर जा टिकी। बस फिर क्या था वे उसी पल उन्हें दिल दे बैठी और बात शादी तक जा पहुंची।
चाकलेटी चेहरा, गालों के डिंपल और शर्मीला अंदाज
शशि कपूर अपने शर्मीले अंदाज के लिए जाने जाते थे। अपने जमाने के फैशन आइकन कहे जाने वाले शशि कपूर की हेयर स्टाइल से लेकर डॉयलॉग डिलेवरी का अंदाज हर किसी को लुभाता था। उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल और शर्मीला अंदाज उन्हें अपने जमाने के बाकी स्टार्स से अलग खड़ा कर देता था।