Rajkummar Rao के बॉलीवुड में 11 साल, कहा शुक्रिया

0
628
Rajkummar Rao
Rajkummar Rao

मुंबई | Rajkummar Rao ने बॉलीवुड में 11 साल पूरी कर लिए हैं और अब उसी का जश्न मना रहे हैं | दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ, राजकुमार राव ने रिच कंटेंट वाली व्यावसायिक फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपने लिए एक ख़ास जगह बनाई है। अभिनेता ने वास्तव में एक लंबा सफर तय किया है और शोबिज इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर लिए हैं।

अब अपने इन बेमिसाल 11 साल के जश्न को मनाने के लिए, अभिनेता ने एक ग्रेटीट्युड नोट लिखा |उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने सभी फिल्मों में निभाये गए किरदारों के एक वीडियो के साथ एक दिल छु जाने वाला नोट लिखते हुए शेयर किया ” इन अद्भुद 11 वर्षों के लिए आभार | मेरी पहली फिल्म से अब तक आप सभी ने कभी भी मुझ पर विश्वास करना बंद नहीं किया, इसके लिए बहुत धन्यवाद। यह सब आपके प्यार और समर्थन के बिना संभव नहीं होता | मेरा वादा है कि मैं सबसे कठिन तरह का काम करना जारी रखूंगा और आप में से हर एक का हमेशा और हमेशा मनोरंजन करूंगा। बहुत प्यार |”

इस बीच वर्क फ्रंट पर राजकुमार राव की रूही सिनेमाघरों में काफी धमाल मचा रही है वही उनकी फिल्म द व्हाईट टाइगर को ऑस्कर के लिए नोमिनेट किया गया है |उनके पास भूमि पेडनेकर के साथ बधाई दो भी है |

2018 में एक हल्की-फुल्की कॉमेडी बधाई हो ने अपनी अनूठी कहानी से दर्शकों के दिल और कई पुरस्कार जीते। कोई आश्चर्य नहीं कि निर्माताओं ने अब इसका सीक्वल Badhaai Do बनाने का फैसला किया, जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं| Rajkummar Rao के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक दिल्ली पुलिस निरीक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि भूमि एक पीटी शिक्षक की भूमिका निभाएंगे।दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं |