Holi celebration : बॉलीवुड में चल रहा खास ट्रेंड, सेलेब्स इस अंदाज में दे रहे बधाइयां

0
620
Holi Celebrations
Holi Celebrations in bollywood

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में होली (Holi celebration) का त्यौहार हर साल पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता रहा है। कई बड़े कलाकार होली की बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करते थे। बीते ही साल हमने देखा कि इंडस्ट्री में जमकर रंग-गुलाल (Holi celebration) लगाया गया। सेलेब ने एक दूसरे से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी थी। लेकिन, इसके लगभग 10 दिन बाद ही हालात बदल गए। पूरे देश में सबसे सख्त लॉकडाउन (Corona Lock down) लागू कर दिया गया। महीनों पाबंदियों के बाद भले ही बाजार खोले गए हो लेकिन हालात अब तक सामान्य नहीं हो सके हैं।

एक बार फिर महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना पाबंदियां लागू हो चुकी है। नाइट कर्फ्यू लागू है। ऐसे में इस बार इंडस्ट्री में कलाकारों ने होली को सिर्फ घरों में मनाने की तैयारी है। साथ ही ज्यादातर स्टार्स सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पिछले साल अपने होली समारोह की थ्रो बैक तस्वीरें साझा की और सभी को तत्यौहार की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने पति जीन गुडएनफ के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, ‛सभी को होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार हमारे सभी जीवन में खुशी, स्वास्थ्य और पॉजिटिविटी का रंग जोड़ दे। महामारी के कारण इस साल होली मनाना अजीब लगता है। इसलिए, मैं होली की भावना को जीवित रखने के लिए कुछ पिछली होली तस्वीरें डाल रही हूँ।’ अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने एक गाने का वीडियो शेयर कर फैन्स को हैप्पी होली कहा है।

कही सोनम के आहूजा ने 2 तस्वीर शेयर कर होली की शुभकामनाएं दी है। इसी तरह मेगा स्टार अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही एक ट्रेंड जमकर चल रहा है कि कई सेलिब्रिटी बीती होलियों की तस्वीरें शेयर कर इस बार की होली का जश्न सेलिब्रेट कर रहे है।