BolBolBollywood.Com, Special, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2 अप्रैल 1969 को जन्में अजय देवगन (Ajay Devgan)का फिल्मी करियर 1991 में आई फुल और कांटे से शुरू किया था। पहली ही फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। इसके बाद उन्होंने अब तक 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वे बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता है जो आंखों से अभिनय झलकता है।
कई अवॉर्ड किए हासिल
अजय देवगन (Ajay Devgan) ने अपने काम से फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया हैै। उन्हें साल 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। इससे पहले उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड हासिल हो चुके हैं। जबकि 4 फिल्म फेयर सम्मान से उन्हें नवाजा जा चुका है।
इस वजह से बदल लिया था नाम
फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने से पहले उन्होंने अपने जन्म का नाम ‘विशाल’ को बदलकर अजय (Ajay Devgan) कर लिया था। इसके पीछे वजह यह बताई जाती है कि विशाल नाम के कई अन्य अभिनेताओं को उसी समय लॉन्च किया गया था, जिसमें मनोज कुमार का बेटा भी शामिल था।
आज लॉन्च हो रहा RRR में फर्स्ट लुक
डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में अजय देवगन प्रमुख भूमिका निभाने जा रहे हैं। ऐसे में उनके बर्थडे पर उनका फिल्म में फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा। इससे पहले राजामौली आलिया भट्ट और रामचरण का लुक भी उनके बर्थडे पर जारी किया गया था। यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 कोतमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।
कोरोना की वजह से नहीं होगा बड़ा आयोजन
एक बातचीत में अजय देवगन ने कहा कि मैं जन्मदिन पर्सन नहीं हूं। मैं शर्मिला हूं, या आप मुझे प्राइवेट कह सकते हैं। मैंने कभी नहीं केक भी काटा। लेकिन, केक आॅफिस में, शूटिंग में और मेरे घर में काटे जाते हैं। मैं आमतौर पर ऐसा करने के लिए अपने बच्चों या अपने भतीजों की मदद लेता हूं। मैं इस साल 52 साल का होने जा रहा हूं। यह वास्तव में विशेष दिन है क्योंकि परिवार में एक छोटा उत्सव है। कोविड-19 महामारी के साथ चीजें और भी अधिक प्रतिबंधित हैं। मुझे पता है कि मेरी मां और मेरी पत्नी मेरी बहनों, उनके परिवारों और चचेरे भाइयों को आमंत्रित करके इसे खास बनाएंगे। यह सभी को विशेष रूप से प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद कहने का दिन है।
इस साल कई फिल्में कतार में
अभिनेता अजय देवगन की साल 2021-22 में कई फिल्में कतार में है। इनमें आरआरआर, गंगू बाई कठियावाड़ी, सूर्यवंशी, मैदान, भूज: द प्राइड आॅफ इंडिया, द बिग बुल (प्रोड्यूसर) शामिल है।