ब्रिटिश अभिनेत्री Helen McCrory का निधन, कैंसर जूझ रह थी

0
581
Helen McCrory
Helen McCrory has died, She was 52 and had been suffering from cancer

मुंबई। ब्रिटिश अभिनेत्री हेलन मैककरी (Helen McCrory) का निधन हो गया। वह टेलीविजन शो प्रिकी ब्लाइंडर्स (Peaky Blinders) और हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्म के लिए जानी जाती है। उनके पति डेमियान लेविज ने शुक्रवार को इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media) ट्विटर पर एक नोट शेयर करते हुए दी है। उन्होंने लिखा है कि, ‘मैं टूटे हुए दिल से अनाउंस कर रहा हूं कि कैंसर से एक दर्दनाक जंग के बाद खूबसूरत और बहादूर महिला हेलन मैककरी (Helen McCrory) का निधन हो गया। उनका निधन घर पर हुआ है। इस खबर ने दोस्तों और फैमिली में दुख की लहर पैदा कर दी है। उनकी मौत ऐसी हुई जैसे वह जिंदा हो। वह बेखौफ थी। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें और हम ल्की थे कि वह हमारी जिंदगी का हिस्सा थी।’

हमेशा महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ी
हेलन ब्रिटेन की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक थी। उन्होंने हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने पीक ब्लाइंड्स पर एक क्रिमनल फैमिली की लीडर की भूमिका निभाई थी। वहीं, हैरी पॉटर फिल्मों में उन्हें यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनके निधन पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटियों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शोक जताया है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि ‘हेलन मैककरी, मे यू आलवेज रेस्ट इन पीस ग्लीमिंग इन यॉर ब्रिलियंश।’

जेके राउलिंग ने लिखा, ‘यह दिल तोड़ने वाली खबर’
यही नहीं सुपरहिट फ्रैंचाई जी हैरी पॉटर के लेखक जेके राउलिंग ने लिखा, ‘मैं एक असाधारण अभिनेत्री और एक अद्भुत महिला हेलेन मैककरी के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। उन्होंने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया है। उनके परिवार, विशेष रूप से उनके पति और बच्चों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। यह खबर दिल से दिल तोड़ने वाली है।

बहरहाल आपको बता कि उनके चाहने वालों में न केवल ब्रिटेन बल्कि पूरी दुनिया से लोग शामिल थे। वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है।