मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर किरण के फैंस और दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, उनके हस्बैंड अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9 तस्वीरें शेयर की है। इनमें एक तस्वीर में किरण (Kirron Kher) आध्यात्मिक संत दलाई लामा के साथ दिखाई दे रही है तो एक में अनुपम और किरण खेर की तस्वीर है। वहीं, एक अन्य तस्वीर में किरण खेर संसद में अपनी बात रखती दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा है कि, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं किरण!! ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। पूरी दुनिया में लोग आपको उस चीज के लिए प्यार करते हैं जो आप हैं…आप ईमानदार, निष्पक्ष, ईमानदार और स्पष्टवादी हैं! आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत आंतरिक शक्ति और अनुग्रह के साथ करते हैं! स्वस्थ और सुरक्षित रहें! हमेशा प्यार और प्रार्थना!’
गौरतलब है कि किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई है जोकि एक बिजनेस मैन हैं। बाद में दोनों का तलाक हो गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किरण खेर की 1974 में डिपार्टमेंट आॅफ इंडियन थियेटर में अनुपम खेर के साथ मुलाकात हुई थी। हालांकि, यह मुलाकातें इश्क में तब्दील हो पाती इससे पहले ही किरण ने गौतम बेरी से शादी कर ली। हालंकि, 1985 में किरण खेर का अपने पति से तलाक हो गया और उन्होंने अनुपम खेर के साथ शादी रचा ली। बता दें कि किरण खेर का जन्म एक सिख परिवार में 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट आॅफ इंडियन थिएटर में स्नातक किया है। वर्तमान में किरण चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।