मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे सिर्फ 40 साल के थे। डॉक्टरों के मुताबिक हृदय गति रूक जाने से उनका निधन हुआ है। टीवी सीरियल बालिका बधू से पहचान हासिल करने वाले अभिनेता का निधन उनके चाहने वालों के बड़ी क्षति है। Siddharth Shukla के असमय निधन पर न केवल उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी हैरान है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि सिर्फ चालीस साल की उम्र में किसी हट्टे-कट्टे इंसान का हार्ट अटैक से निधन हो सकता है।
सिविल इंजीनियर अशोक शुक्ला के घर जन्में Siddharth Shukla का जन्म 12 दिसंबर 1980 को हुआ था। सिद्धार्थ बचपन से ही कई गतिविधियां का हिस्सा रहे हैं। वे सबसे पहले 2004 में इला अरुण के गाए रेशम का रूमाल में दिखाई दिए। इसक बाद अगल साल 2005 में उन्होंने टर्की में आयोजिक वर्ल्ड बेस्ट मॉडल कंटेस्ट में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का खिताब अपन नाम कर सिद्धार्थ पहले इंडियन बन गए जो यह उपलब्धि हासिल कर सका था। इस खिताब के जितने के बाद सिर्द्धाथ बजाज एवेंजर, आईसीआईसीआई सहित अन्य विज्ञापनों में दिखाई देने लगे थे।
2005 से लेकर 2008 तक सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू करने की कोशिशों में जुटे रहे। जिसके बाद पहली सफलता उन्हें सोनी टीवी के शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में शुभ रानावत का किरदार हासिल हुआ। यह शो 2009 में खत्म हो गया। इसके बाद वे जाने पहचाने से ये अजनबी में दिखाई दिए। इसी दौरान उनकी आहट सीरियल में मौजूदगी दिखाई दिए। इसके बाद लव यू जिंदगी जैसे सीरियल से होते हुए सिद्धार्थ का एक्टिंग करियर फिल्म जब वी मेट और सीआईडी जैसे एपिसोड तक जा पहुंचा।
सिद्धार्थ शुक्ला धीरे-धीरे अपने करियर का पीछा करते हुए बढ़ रहे थे। इस बीच वे साल 2012 में कलर्स के शो ‘बालिका वधु’ में कलेक्टर शिवराज शेखर के किरदार में दिखाई दिए। इस शो ने उन्हें भारत के घर-घर में पैठ बनाने में मदद की। इस शो में उनके काम के लिए उन्हें ‘इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला झलक दिखला जा 6, हम्टी शर्मा की दुल्हनियां, सावधान इंडिया, इंडिया गॉट टैलेंट, खतरों के खिलाड़ी 7, बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) और हाल ही में रिलीज हुए वेव शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3’ में दिखाई दिए थे।