
स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शादी की रस्म के दौरान अक्षरा ने भर दिया अभिमन्यु की मांग में सिंदूर !
स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 13 सालों से सबसे लम्बा चलने वाला शो है। यह शो हमेशा से दर्शकों का काहीता शो रहा है. आजकल यह शो अभिरा (अभिमन्यु और अक्षरा) की ग्रैंड शादी की चलते खूब चर्चा में है और शादी को लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में एक नया इतिहास बना रहा है। चूकिं शो में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के सुनहरे मौके पर एक दुल्हन यानि अक्षरा ने दूल्हे अभिमन्यु के माथे पर ‘सिंदूर’ लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।
शो में बहुत ड्रामा और उतार-चढ़ाव देखने के बाद फाइनली दर्शक अपने चहीते कलाकारों को एकसाथ देख रहे हैं। जहाँ अक्षरा और अभिमन्यु शादी के बंधन में बंधकर एक होने जा रहे हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के निर्माता इस बार फिर कुछ अलग करते हुए नज़र आरहे हैं जहाँ अभिरा के कदम पर उनके प्रशंसक बहुत उत्साहित नज़र आएँगे।
सिंदूर को हमेशा से ही विवाह में स्त्रीलिंग के रूप में चिह्नित किया गया है। लेकिन जैसे-जैसे हम आधुनिक युग की तरफ हम बढ़ रहे हैं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो के पारंपरिक सेट पर दर्शकों ने अभिरा की शादी में एक नई हवा महसूस की है।
खैर, दर्शकों ने हमेशा से इस शो की कहानी को वास्तविकता में बदलते देखा है, चाहे वह नैतिक और अक्षरा की कहानी हो, कार्तिक और नायरा की प्रेम कहानी या नई नवेली अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी हो।
भारतीय टेलीविजन पर पहली बार, ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता अभिरा की शादी में एक नया उदाहरण पेश करते हुए नज़र आ रहे हैं जिससे समाज में एक नई लहार दौड़ उठेगी!
अभिरा की शादी से जुड़े कई और किस्से जानने के लिए देखिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 9.30 बजे, केवल स्टार प्लस पर।