मुंबई। अपनी बेटी और उस उम्र के बच्चों को भारत के स्पेस अभियान और खासकर मंगल यात्रा की जानकारी को दिलचस्प तरीके से समझाने के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म मिशन मंगल में काम करना तय किया था। इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है।
जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ होगी। वैसे उस दिन इस फिल्म के टक्कर प्रभास की साहो और जान अब्राहम की बाटला हाऊस से होगी . लेकिन अक्षय कुमार की ये मिशन मंगल यात्रा आज से शुरू हो गई है। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, कृति कुल्हरी, नित्या मेनन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शरमन जोशी भी हैं।
अक्षय (Akshay Kumar) ने कुछ समय पहले कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड है कि महिलाओं को ही रियल हीरो मान कर कहानी दिखाई जाये। वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने अपने मिशन मार्स के तहत मंगलयान को 5 नवम्बर 2013 को मंगल ग्रह पर उतारा था। ये दुनिया का चौथा और एशिया का पहला कारनामा था लेकिन मंगल तक जाने की इस कहानी के पीछे कड़ी मेहनत और बहुत सारी दिक्कतें भी आई थीं। अक्षय कुमार की ये फिल्म इस पूरी दास्ताँ को फ़िल्मी परदे पर दिखाएंगे।