मुंबई। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस आशय की घोषणा की है।
उम्र के 76 वर्ष में भी दिन-रात पूरी एनर्जी के साथ काम करने वाले बिग बी इन दिनों एक तरफ कौन बनेगा करोड़पति 11 होस्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन के साथ एड शूट में भी बिज़ी हैं। वो आने वाले समय में झुण्ड, ब्रह्मास्त्र और साईरा नरसिम्हा रेड्डी में भी नज़र आएंगे। बच्चन को चार बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
दादा साहब फाल्के फ़िल्मी दुनिया के लोगों के लिए सर्वोच्च सम्मान है। सबसे पहले 1969 में देविका रानी को यह सम्मान दिया गया। पिछली बार ये पुरस्कार विनोद खन्ना को दिया गया था।