मुंबई। नशे की लत के कारण काफी समय तक गायब रहे रैपर हनी सिंह के गाने मखना में कुछ आपत्तिजनक शब्द को लेकर पंजाब में उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है। इस केस में गाने के प्रोड्यूसर भूषण कुमार का नाम भी शामिल ह
जानकारी के मुताबिक मोहाली पुलिस स्टेशन में सोमवार शाम दोनों पर अन्य लोगों सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्य या शब्दों के लिए सजा) और 509 (शब्द, इशारों से महिला का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस गाने को लेकर शिकायत की थी। आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने पुलिस महानिदेशक को गीत का उपयोग करने के लिए गायक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लिखा था। इस गाने में ‘मैं हूं व्यभिचारी कहे जाने पर आपत्ति की गई है।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी पंजाब सरकार को हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गीत गाने के लिए मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस गाने में हनी का साथ नेहा कक्कड़ ने भी दिया है।