मुंबई। ऐतिहासिक सीरियल्स की कड़ी में आया टीवी शो चन्द्रगुप्त मौर्य 30 अगस्त से ऑफ़ एयर हो जाएगा। हाल ही में सीरियल में पोरस की एंट्री हुई थी।
शो के निर्माता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि पहले से ही ये तय था कि शो को अगस्त में ख़त्म किया जायेगा। वो इसकी प्रगति से खुश हैं। बता दें कि इस शो में कार्तिकेय मालवीय पहले चन्द्रगुप्त का रोल करते थे लेकिन शो के छह महीने में उनका स्थान फैसल खान ने लिया।
फैसल को शो के बंद होने का दुःख है। वो इस समय डांस रियलिटी शो नच बलिये 9 का हिस्सा हैं और उन्हें दोनों से सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ रही थीं। वो और उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया को उमरगांव जा कर रिहर्सल करनी पड़ती थी लेकिन अब वो नच बलिये पर ही फोकस करेंगे।
हाल ही में इस शो की शूटिंग के दौरान मुस्कान को चोट लग गई थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।