मुंबई। नए पुराने रिश्तों में बंधे सेलेब्स के डांस हुनर को दिखाने वाला शो नच बलिये का नौंवा सीजन 20 जुलाई से शुरू होगा। टीवी की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ इस शो के प्रीमियर को होस्ट करेंगी।
अभी तक खबर है कि दोनों शो का पहला एपिसोड होस्ट करेंगे। हालाँकि ऐसी ही खबर है कि दोनों पूरा शो भी होस्ट कर सकते हैं। शो के पहले एपिसोड के लिए 2 जुलाई को मुंबई में शूटिंग होगी, जहाँ सारे कंटेस्टेंट मौजूद रहेंगे l शो होस्ट करने वालों में अब तक सुनील ग्रोवर और जेनिफर विंगेट और मोना सिंह – मनीष पॉल का नाम भी चल रहा था। इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
नच बलिये 9 के लिए अब तक उर्वशी ढोलकिया – अनुज सचदेव और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली का फाइनल हुआ है। अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नाम भी सामने आया है। https://bolbolbollywood.com/salman-khan-charging-unbelievable-fee-for-bigg-boss-13/