मुंबई। छोटे परदे की दुनिया से कुछ ख़ास तस्वीरें आई हैं। ये तस्वीरें हैं आप सभी की चहेती जोड़ी जन्नत और फैजू की। फैजू की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद जन्नत उनके साथ नज़र नहीं आ रही थीं चाहे वो टिक टाक हो या कोई और इवेंट।
दोनों काफी समय बाद एक साथ आये ईद के मौके पर। इस ख़ुशी के मौके पर उनके साथ बिग बॉस 12 की खान सिस्टर यानि सबा और सोमी खान भी थीं। सभी जन्नत के घर पहुंचे थे।
सबा ने सोशल मीडिया पर सभी के फोटो पोस्ट किये हैं। वैसे इससे पहले भी सबा और सोमी ने जन्नत के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थीं।

फैजू और जन्नत को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए ख़ुशी की बात होगी। हम भी चाहेंगे कि इनकी दोस्ती हमेशा ऐसी ही बनी रहे।