मुंबई। छोटे परदे पर सिर्फ सात साल की उम्र में अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीत लेने वाली सलोनी दानी का नाम आते ही लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। उनका गंगूबाई का किरदार आज भी लोग भूले नहीं हैं।
गंगूबाई का साड़ी पहनकर वो महाराष्ट्रीयन महिला का लुक सचमुच कमाल का था। सलोनी ने 7 साल की छोटी सी उम्र में टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और अब वो 17 साल की हो गई हैं। 2009 में वो कॉमेडी सर्कस पर आईं और गंगू बाई के नाम से मशहूर हो गई थीं।
उन्होंने बड़े से बड़े कॉमेडियंस को अपने टैलेंट से कड़ी टक्कर दी थी। सलोनी ने कॉमेडी सर्कस महासंग्राम में बतौर कॉमेडियन डेब्यू किया था। इसी शो के बाद वो जबरदस्त मशहूर हो गई थीं। कुछ ही समय में वो बड़े-बड़े कॉमेडियन के साथ शो करती देखी गई थीं।
छोटी सी सलोनी का ऐसा टैलेंट देख सभी हैरान रह जाते थे। वो कई बार कपिल शर्मा के साथ भी परफॉर्म करती नज़र आईं। सलोनी अब इतनी स्टालिश हो गई हैं कि आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। सलोनी को आखिरी बार टीवी शो बड़े भइया की दुल्हनिया में देखा गया था।
सलोनी ने साल 2010 में आई फिल्म नो प्रोब्लम में भी काम किया था। आजकल वो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं लेकिन कब वापसी करेंगी बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।