मुंबई। करीना कपूर खान इन दिनों टीवी डांस शो डांस इंडिया डांस की शूटिंग में बिज़ी हैं। यहाँ वो काफी एजॉय कर रही हैं। साथ ही कंटेस्टेंट्स को काफी टिप्स भी देती हैं। अब तक 12 कंटेस्टेंट्स ने अपना परफॉर्मेंस दिखाया है।
शो में उनके साथ कोरियोग्राफर बास्को मार्टिस और सिंगर रफ़्तार भी जज हैं। शो को करण वाही होस्ट कर रहे हैं। जो सेट पर करीना और बाकियों के साथ काफी मौज मस्ती करते हैं।

इन दिनों शो में उनकी फीस को लेकर चर्चा है। कहा जा रहा है कि वो एक एपिसोड के 3 करोड़ रूपये लेती हैं। ये किसी फीमेल स्टार को मिलने वाली अब तक की सबसे बड़ी रकम है।

करीना को इस शो के साथ अक्षय कुमार की फिल्म गुड़ न्यूज़ और इरफ़ान के साथ अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही हैं और तैमूर की भी देखभाल करनी पड़ती है इसी कारण जब वो शो में नहीं आ पाती तो करीना की बहन करिश्मा उनकी जगह लेती हैं और करिश्मा शो में दिखाई देती हैं।