मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब दूसरे के हो चुके हैं। बीते दिनों दोनों ने अपने प्यारा का इजहार किया था। इस वक्त अर्जुन और मलाइका वेकेशन मनाने ऑस्ट्रिया गए हैं।
वहां से मलाइका ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यहाँ उनकी मस्ती साफ दिख रही है और लोग उनकी कई तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं। मलाइका ने जब अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मलाइका अरोड़ा अपनी ताजा शेयर की हुई तस्वीर में अकेली खड़ी नजर आ रही हैं। उनके पीछे रंग बिरंगे फूल दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कैजुअल आउटफिट पहन रखा है।
इसे शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘मुझे लगता है मैं अपने विचारों में खो गई हूं।’ इस तस्वीर को लेकर कुछ लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पिछले दिनों मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपने और अर्जुन के रिलेशन के बारे में कहा था कि वो नकारात्मक बातों से बिल्कुल प्रभावित नहीं होती हैं । ये सब चीजें आम हैं। मलाइका ने कहा- ‘आप लोगों को नहीं रोक सकते, ये उनकी खुद की राय है। लोग हर चीज की जांच-परख करते हैं। मान लीजिए अगर आप इस बिजनेस में हैं, आपको इन सब चीजों की आदत हो जाएगी। ये स्थिति किसी भी सेलेब्रेटी के सामने हो सकती है।’