मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के रोमांटिक वीडियोज़ खूब वायरल होते हैं। उनकी छुट्टियां जो काफी लम्बी होती है। दोनों की मौज मस्ती हमेशा की जारी रहती है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक वीडियो आया है जिसमें दोनों कराओके नाइट में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के कराओके नाइट की इस वीडियो को फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका जोनस ब्रदर्स के फेमस गाने ‘सकर (Sucker)’ को गाती नजर आ रही हैं तो वहीं निक भी उनका साथ देते दिखाई दे रहे हैं।
इन दोनों का ये वीडियो डिनर पार्टी के दौरान का है क्योंकि यहां प्रियंका और निक के दोस्त भी मौजूद हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा इस पार्टी लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका ने बैकलेस हॉल्टर नेक चैक ड्रेस पहनी है। इस लुक में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस वायरल वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रियंका अपने गाने को लेकर चर्चा में आईं हो। इससे पहले भी प्रियंका अपनी एलबम को लेकर खबरों में आती रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी हैं।