मुंबई। रणवीर सिंह के अतरंगी कपड़ों से से तो सभी वाकिफ हैं। वो कब क्या कर जाएं किसी को नहीं पता होता। लेकिन अपने लुक को लेकर जितनी मेहनत करते हैं वैसा बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। आज रणवीर सिंह का जन्मदिन है और इस मौके पर फिल्म 83 से उन एक लुक जारी किया गया है।
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल कर रहे हैं और ये फिल्म 1983 की विश्व कप क्रिकेट विजय की कहानी होगी। रणवीर की कपिल देव के लुक वाली इस तस्वीर में वो एकदम उनके जैसे ही लग रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का रोल करेंगी।
रणवीर का आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी एक तस्वीर काफी चर्चा में है। यह तस्वीर खुद रणवीर ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में वो अमरीश पुरी के लुक में हैं।

रणवीर ने अमरीश पुरी का फिल्म ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ वाला लुक अपनाया था। यह अमेरिकन एक्शन एडवेंचर फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी जिसमें अमरीश पुरी का खूंखार लुक था। अमरीश पुरी ने इस फिल्म में मोला राम का किरदार निभाया था।