मुंबई। सोना महापात्रा इन दिनों खुलकर लोगों से पंगा लेने के मूड में हैं। कुछ समय पहले अनु मलिक और कैलाश खेर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सोना ने अब कबीर सिंह में शाहिद कपूर के किरदार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बता दें कि शाहिद ने कबीर सिंह में एक गुस्सैल प्रेमी का किरदार निभाया है। सोना को इस करिदार पर आपत्ति है। सोशल मीडिया में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के ट्वीट पर सोना महापात्रा ने लिखा है कि क्या आपको पुरुष प्रधान मानसिकता और महिलाओं से घृणा करनेवाली प्रवृति नजर नहीं आई l मात्र गंभीर अभिनय नजर आयाl यह बहुत ही चिंताजनक हैं कि आप भारत की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष हैं, जब भारत में महिलाओं के हक़ की बात आएगी तो आपसे क्या अपेक्षा की जाएगी?
इतना ही नहीं सोना ने यह भी लिखा कि हम इस मौके पर कैसे परेशान करनेवाले और खतरनाक राजनीति‘ को अलग रख सकते हैl क्या किसी कलाकार का यह उत्तरदायित्व नहीं है कि वह ऐसे विषयों का चुनाव करें कि जो समाज को आगे लेकर जाने की प्रवृति का हों? हम क्या हो गए हैं महत्वाकांक्षा के राक्षस?’
सोना ने अभी कुछ दिन पहले ही सलमान खान को भी निशाने पर लिया था और उन्हें पेपर टाइगर कहा था। वो फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा के अलग हो जाने के बाद हो रहे कमेंट्स का विरोध कर रही हैं।
उन्होंने भारत के कलेक्शन को लेकर लिखा ‘इन पेपर टाइगर की पूजा कर ना बंद करें। आप उस फिल्मी सुपरस्टार को क्या कहेंगे जो एक हफ्ते में अच्छा रिर्टन देने में असफल रहा। जबकि फिल्म का जमकर प्रमोशन हुआ था। डियर इंडिया… ऐसे पेपर टाइगर्स की पूजा करना बंद करें। चलिए किसी ज्यादा काबील हीरो को ढूंढते हैं’।