मुंबई। सुनील शेट्टी के बाद उनके परिवार से उनकी बेटी अतिया ने काफी समय पहले बॉलीवुड में एंट्री ली लेकिन उनका करियर कुछ ख़ास नहीं रहा। अब सुनील शेट्टी का बेटा अहान भी बड़े परदे पर आने वाला है लेकिन उससे पहले उनकी ज़िन्दगी में तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) की एंट्री हो गई है।
अहान शेट्टी के तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) नामक फैशन डिजाइनर के साथ अफेयर के चर्चे इन दिनों बहुत ज़्यादा हैं। अहान शेट्टी ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन जल्द ही फिल्म तड़प से फिल्मों में आने वाले हैं।
इस फिल्म को मिलन लुथरिया डायरेक्ट कर रहे हैं l वह अपनी पहली फिल्म तड़प की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन इसके पहले ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं l
अहान शेट्टी को तानिया श्रॉफ के साथ कई बार देखा गया हैl तानिया, अहान शेट्टी की फिल्म के मुहूर्त के समय भी सेट पर मौजूद थीl तानिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर एक स्टेटस डाला हैl उन्होंने अहान शेट्टी का एक फोटो शेयर किया है और उस पर माय रॉक लिखा हैl
इस पर अहान शेट्टी ने रिप्लाई करते हुए उन्हें आई लव यू कमेंट किया हैl दोनों ग्रीस, इटली और फ्रांस में वेकेशन के लिए भी गए l