मुंबई। छोटे परदे के सीरियल एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न के लीड एक्टर जैन इमाम डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जैन ने बताया है कि जिस दिन उनके सीरियल की शूटिंग का आखिरी दिन था उसी दिन वो डेंगू के शिकार हुए , जो एक बड़ी विडंबना है। पिछले गुरुवार को मच्छर ने काटा उसके बाद वो बेचैन हो गए और रात को उनका बुखार 104 तक पहुँच गया। तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक दो दिन में ठीक हो जाऊँगा लेकिन बहुत कमजोरी होने के कारण दो हफ्ते तक आराम करना होगा।
दरअसल शूटिंग ख़त्म होने के बाद जैन मुहर्रम के लिए अपने घर दिल्ली जाने वाले थे। लेकिन अब उनका परिवार यहाँ आ गया है। शो में जैन, कबीर मित्तल का रोल करते हैं और उनकी पत्नी पूजा शर्मा का रोल श्रेनू पारेख निभाती हैं। ये शो इसी महीने ऑफ़ एयर हो रहा है।